ओके... ऑरसम स्ट्राइकर टीम ने जमाया क्रिकेट टूर्नामेंट पर कब्जा

Updated at : 17 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... ऑरसम स्ट्राइकर टीम ने जमाया क्रिकेट टूर्नामेंट पर कब्जा

प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के रानी ज्योतिर्मयी इंडोर स्टेडियम में पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को हुआ. फाइनल मैच ऑरसम स्ट्राइकर एवं भोजपुर क्रिकेट क्लब के बीच हुआ. टॉस जीतकर भोजपुरी क्रिकेट क्लब की टीम ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. पहली पारी में ऑरसम स्ट्राइकर की टीम […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के रानी ज्योतिर्मयी इंडोर स्टेडियम में पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को हुआ. फाइनल मैच ऑरसम स्ट्राइकर एवं भोजपुर क्रिकेट क्लब के बीच हुआ. टॉस जीतकर भोजपुरी क्रिकेट क्लब की टीम ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. पहली पारी में ऑरसम स्ट्राइकर की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए भोजपुरी क्रिकेट टीम 27.1 ओवर में सारे विकेट गवा कर 133 रनों पर सिमट गयी. फाइनल मैच में मो फहीम मैन ऑफ द मैच तथा रोहित महतो मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि एसपी अनूप बिरथरे एवं विशिष्ट अतिथि एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, एसडीपीओ किशोर कौशल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में संघ के वीरेंद्र पाठक, प्रणय तिवारी, सोना दास, गौरव चौधरी, गणपत कुमार, श्रीपत कुमार, रानू सिंह ने सक्रिय भूमिका निभायी. ………………………………फोटो संख्या 5- खेलते खिलाड़ी.फोटो संख्या 19- विजेता टीम को पुरस्कार देते एसपी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola