ओके ::::::: संघर्ष समिति की बैठक में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा

Updated at : 08 Mar 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :::::::  संघर्ष समिति की बैठक में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा

फोटो संख्या 6- बैठक में भाग लेते समिति के कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला मुख्यालय के अग्रवाल धर्मशाला में शहीद भगत सिंह संघर्ष समिति की बैठक रविवार को हुई. जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नागेंद्र राज मिश्रा ने की. अवसर पर शहरी क्षेत्र में महिला कॉलेज का निर्माण कराने, पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में साफ सफाई एवं […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 6- बैठक में भाग लेते समिति के कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला मुख्यालय के अग्रवाल धर्मशाला में शहीद भगत सिंह संघर्ष समिति की बैठक रविवार को हुई. जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नागेंद्र राज मिश्रा ने की. अवसर पर शहरी क्षेत्र में महिला कॉलेज का निर्माण कराने, पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में साफ सफाई एवं सुरक्षा का इंतजाम करने, महिला यात्रियों के लिए अलग से टिकट काउंटर की व्यवस्था करने, पेयजल सुविधा बहाल करने, शौचालय की नियमित साफ सफाई करने आदि समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया और संबंधित विभागों के अधिकारियों से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया. भू-माफियाओं द्वारा जिला मुख्यालय के वार्ड संख्या 8, 9, 10,12 एवं 13 के पोखर को जबरन भर देने को लेकर कार्रवाई करने की भी मांग की गयी. वहीं उक्त समस्याओं का निदान शीघ्र नहीं करने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर रतन कुमार भगत, फुदन बेवा, पवन कुमार भगत, अनिकेत कुमार, अभिषेक कुमार गुप्ता, ऋषि कुमार जायसवाल, मनोज कुमार सिंह आदि ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola