डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने डीसी को सौंपा मांग पत्र

Updated at : 19 Feb 2015 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने डीसी को सौंपा मांग पत्र

नहीं होने पर छिड़काव कार्य का किया जायेगा बहिष्कार प्रतिनिधि,पाकुड़जिले के दर्जनों डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने गुरुवार को वर्ष 2014 में प्रथम एवं द्वितीय चरण में किये गये छिड़काव के बकाया मजदूरी भुगतान की गुहार डीसी से लगायी. इनलोगों ने अपनी मांगों से संबंधित पत्र डीसी को सौंपा. छिड़काव कर्मी वकील मुर्मू, विष्णु घोष, मनजीत […]

विज्ञापन

नहीं होने पर छिड़काव कार्य का किया जायेगा बहिष्कार प्रतिनिधि,पाकुड़जिले के दर्जनों डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने गुरुवार को वर्ष 2014 में प्रथम एवं द्वितीय चरण में किये गये छिड़काव के बकाया मजदूरी भुगतान की गुहार डीसी से लगायी. इनलोगों ने अपनी मांगों से संबंधित पत्र डीसी को सौंपा. छिड़काव कर्मी वकील मुर्मू, विष्णु घोष, मनजीत कुमार, अमीर घोष, अक्षय लाल रजक आदि ने पत्र में उल्लेख किया है कि वित्तीय वर्ष 2014 में प्रथम एवं द्वितीय चरण का छिड़काव कार्य किया, लेकिन अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया. इसके बावजूद 15 फरवरी से छिड़काव कार्य चालू किया जा रहा है. इन कर्मियों ने बताया कि 23 फरवरी तक बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं होने छिड़काव कार्य का बहिष्कार किया जायेगा. मांग पत्र की प्रति सिविल सर्जन एवं जिला मलेरिया नियंत्रण पदाधिकारी को भी दी गयी है. ………फोटो संख्या 11- डीसी से गुहार लगाने पहुंचे डीडीटी छिडकाव कर्मी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola