तंबाकू बचने वाले 10 दुकानों पर लगाया 3000 रुपये जुर्माना

Updated at : 13 Mar 2025 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
तंबाकू बचने वाले 10 दुकानों पर लगाया 3000 रुपये जुर्माना

बीडीओ संजय कुमार व थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने लिट्टीपाड़ा तिलका मांझी चौक स्थित दर्जनों दुकानों में छापेमारी की.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. तंबाकू निषेध कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बीडीओ संजय कुमार व थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने लिट्टीपाड़ा तिलका मांझी चौक स्थित दर्जनों दुकानों में छापेमारी की. गुटका, सिगरेट सहित अन्य नशीली पदार्थ को जब्त कर दुकानदारों से जुर्माना वसूला. बीडीओ ने बताया ने सरकार के निर्देश पर राज्य में गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सहित अन्य नशीली पदार्थ पूरी तरह प्रतिबंधित है. बावजूद कई दुकानदार पान मसाला चोरी छिपे बिक्री कर रहे हैं. तंबाकू की बिक्री को बंद कराने को लेकर अभियान चलाकर दुकानों का निरीक्षण किया गया. बताया दस दुकानों से तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. साथ ही दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गयी कि अगली बार दुकानदार में बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटका बेचते हुए पाए जाते हैं तो उस पर 10000 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा और कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola