रोजगार मेला में 30 युवक-युवतियों ने जमा किये आवेदन
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 09 Jul 2025 5:42 PM
महेशपुर. झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना व कौशल विकास मिशन के तहत बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया.
प्रतिनिधि, महेशपुर. झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना व कौशल विकास मिशन के तहत बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया. रोजगार मेला में करीब 30 आवेदकों ने आवेदन जमा किये. वहीं, प्रशिक्षक नरेंद्र मित्रा व उज्ज्वल चौधरी ने बताया कि इस योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जायेगा. युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराया जायेगा. इसमें चयनित अभ्यर्थियों को 18 से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा. युवक-युवतियों का शैक्षणिक योग्यता आठवीं अनिवार्य है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










