सवारी वाहन पलटी, चार जख्मी

प्रतिनिधि, हिरणपुरपाकुड़ हिरणपुर मुख्य सड़क पर मोहनपुर चौक के निकट सवारी वाहन संख्या डब्ल्यूबी53ए-1177 पलट गया. इस दुर्घटना में वाहन में सवार चार लोग जख्मी हो गये. घायलों में से दो की हालत गंभीर है. मैजिक वाहन पाकुड़ से हिरणपुर स्थित लंगटामशान जा रही थी. इसी दौरान मोहनपुर मोड के निकट मैजिक पलट गयी. वाहन […]
प्रतिनिधि, हिरणपुरपाकुड़ हिरणपुर मुख्य सड़क पर मोहनपुर चौक के निकट सवारी वाहन संख्या डब्ल्यूबी53ए-1177 पलट गया. इस दुर्घटना में वाहन में सवार चार लोग जख्मी हो गये. घायलों में से दो की हालत गंभीर है. मैजिक वाहन पाकुड़ से हिरणपुर स्थित लंगटामशान जा रही थी. इसी दौरान मोहनपुर मोड के निकट मैजिक पलट गयी. वाहन के पलट जाने से लुखीराम मरांडी, गुपीन मरांडी, साइमन मरांडी एवं हरेन मरांडी जख्मी हो गये. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा और वाहन को जब्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




