सात सूत्री मांगों को लेकर झाविमो ने दिया धरना

फोटो संख्या 8- धरना देते झाविमो कार्यकर्ता व समर्थक.प्रतिनिधि, पाकुड़अनुमंडल कार्यालय के निकट शुक्रवार को झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना शुक्रवार को दिया. धरना का नेतृत्व झाविमो जिलाध्यक्ष जगतनारायण उपाध्याय ने किया. इसमें पार्टी के अशोक वर्मा, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, थोमस सोरेन मौजूद थे. धरना […]
फोटो संख्या 8- धरना देते झाविमो कार्यकर्ता व समर्थक.प्रतिनिधि, पाकुड़अनुमंडल कार्यालय के निकट शुक्रवार को झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना शुक्रवार को दिया. धरना का नेतृत्व झाविमो जिलाध्यक्ष जगतनारायण उपाध्याय ने किया. इसमें पार्टी के अशोक वर्मा, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, थोमस सोरेन मौजूद थे. धरना को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लागू कर यहां के किसानों को भूमि से बेदखल करना चाह रही है. सरकार की मंशा देश के गरीबों एवं किसानों का हक छीनना है. दानियल किस्कू ने कहा कि राज्य में बनी भाजपा की सरकार ने बिना स्थानीय नीति लागू किये शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू कर रही है जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित होना पड़ेगा. धरना को सफल बनाने में मंगल हांसदा, असमानारा खातून, अमृत पांडेय, रामजी साहा, मृदुशीला मुर्मू, शाहबाज आलम, रवि जायसवाल, आलीम शेख, केताबुल शेख, जोनी खान आदि थे.——–ये है मांगें भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014 को वापस ली जायेअधिग्रहण के लिए भूमि मूल्य निर्धारण पूराने कानून को बदला जायेशिक्षक बहाली प्रक्रिया में संसोधन कर झारखंड के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जायेतृतीय एवं चतुर्थ वर्ग की नौकरियों में झारखंडियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जायेबालू घाटों की नीलाम रद्द कर पंचायतों को हस्तांतरित किया जायेकिसानों को धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये क्विंटल दिया जायेखाद्य सुरक्षा अधिनियम को राज्य में लागू की जाये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




