ओके ::::::: नपं उपाध्यक्ष को हटाने को लेकर वार्ड पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना आज से

प्रतिनिधि, पाकुड़ 23 जनवरी से नगर पंचायत कार्यालय के सामने 11 वार्ड पार्षद अनिश्चितकालीन धरना व प्रदर्शन करेंगे. इसकी जानकारी वार्ड पार्षदों द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित रूप से गुरुवार को दी गयी. वार्ड पार्षद नरेश चंद्र राउत, किरणलाल कापरी, वीणा देवी, चैताली मंडल, सलीमा बीबी, संपा साह, शाहनाज खातून, दुवेंदु […]
प्रतिनिधि, पाकुड़ 23 जनवरी से नगर पंचायत कार्यालय के सामने 11 वार्ड पार्षद अनिश्चितकालीन धरना व प्रदर्शन करेंगे. इसकी जानकारी वार्ड पार्षदों द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित रूप से गुरुवार को दी गयी. वार्ड पार्षद नरेश चंद्र राउत, किरणलाल कापरी, वीणा देवी, चैताली मंडल, सलीमा बीबी, संपा साह, शाहनाज खातून, दुवेंदु कुमार मंडल, बेला मजूमदार, चंदना घोष एवं मो. महताब हुसैन ने शिकायत में उल्लेख किया कि 26 मई 2014 को नपं उपाध्यक्ष सोमनाथ घोष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव एवं अध्यक्ष नगर पंचायत के आदेश के बावजूद पद से नहीं हटाया गया है. जिससे पार्षदों में हताशा है. जिससे बाध्य होकर 23 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. यहां उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत क्षेत्र में 19 वार्ड है और 11 वार्ड पार्षदों द्वारा नपं उपाध्यक्ष को हटाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




