शीतपुर गरम झरना मेला की तैयारी पूरी

Updated at : 13 Jan 2015 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
शीतपुर गरम झरना मेला की तैयारी पूरी

गरम कुंड में स्नान से चर्म रोग से मिलता है निजातलोगों में उत्साह चरम पर फोटो संख्या 8 – सजधज कर तैयार मेला स्थल.मकर संक्राति पर लाखो की संख्या में डुबकी लगाने आज पहुंचेंगे श्रद्धालु.प्रतिनिधि, पाकुडि़या प्रखंड मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित शीतपुर गरम झरना के निकट गरम झरना मेला की […]

विज्ञापन

गरम कुंड में स्नान से चर्म रोग से मिलता है निजातलोगों में उत्साह चरम पर फोटो संख्या 8 – सजधज कर तैयार मेला स्थल.मकर संक्राति पर लाखो की संख्या में डुबकी लगाने आज पहुंचेंगे श्रद्धालु.प्रतिनिधि, पाकुडि़या प्रखंड मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित शीतपुर गरम झरना के निकट गरम झरना मेला की तैयारी जोरों पर है. मेला स्थल पर मनोरंजन के साधनों के अलावे मिठाई, फल, बरतन, खिलौने आदि की दुकानें लगने लगी है. संक्रांति के पूर्व से ही श्रद्धालु गरम झरना में डुबकी लगाने अपने परिजनों के साथ पहुंच रहे हैं. 14 जनवरी को हर साल की भांति इस साल भी भव्य मेला का आयोजन किया जायेगा. मौके पर पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका जिले के अलावे निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान, बोलपुर, कोलकाता, रामपुरहाट, दार्जीलिंग के अलावे बिहार राज्य के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, ओडिशा, उत्तराखंड, असम से खास कर सफाहोड़ आदिवासी झरना में स्नान करने एवं मेला का आनंद उठाने लाखों की तादात में पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं में मान्यता है की इस गरम कुंड में स्नान करने से न केवल सुख समृद्धि मिलती है वरन चर्म रोग से भी निजात मिलता है.——————————-मकर संक्रांति की तैयारी जोरों पर फोटो संख्या 10 – तिलकुट खरीदते लोग.प्रतिनिधि, पाकुड़ जिले में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाने को लेकर जिले में तील, चुड़ा, मुढ़ी, गुड, तिलकुट की बिक्री जोरों पर है. मौके पर हिरणपुर प्रखंड के परगला नदी किनारे मेला की तैयारी पूरी हो चुकी है. वहीं पाकुडि़या प्रखंड के सीतपुर गरम झरना मेला स्थल पर दुकानें लगने लगी है. जिले में तिलकुट 150 से 300 रुपये, चीनी कस्का 100 रुपये एवं गुड़ मस्का 160 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. लोगों द्वारा दही की एडवांस बुकिंग भी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola