25 लीटर अवैध देसी शराब, 240 किलो जावा महुआ जब्त

25 लीटर अवैध देसी शराब, 240 किलो जावा महुआ जब्त
पाकुड़. उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध रूप से देसी चुलाई शराब की बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगाने को लेकर कार्रवाई की है. उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के कित्ताझोर निवासी आलीजावेश हांसदा के घर छापेमारी कर 240 किलोग्राम अवैध जावा महुआ के साथ 25 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त की है. अवर निरीक्षक उत्पाद विक्रम कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति के घर अवैध रूप से शराब की बिक्री और भंडारण की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना के आलोक में छापेमारी कर कार्रवाई की गई है. उत्पाद अधिनियम के तहत अभियुक्त के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राघव कुमार मिश्रा
राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










