अनुबंध कर्मियों का हड़ताल समाप्त

पाकुड़ : एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ का तीन जुलाई से जारी हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गया. सदर अस्पताल परिसर में सीएस डॉ धन हेंब्रम, एसीएमओ जय प्रकाश सिंह, जिला प्रतीरक्षण पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार मेहरोत्र की उपस्थिति में संघ के अध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने हड़ताल समाप्त करने की विधिवत घोषणा किया. वहीं हड़ताल समाप्त […]
पाकुड़ : एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ का तीन जुलाई से जारी हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गया. सदर अस्पताल परिसर में सीएस डॉ धन हेंब्रम, एसीएमओ जय प्रकाश सिंह, जिला प्रतीरक्षण पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार मेहरोत्र की उपस्थिति में संघ के अध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने हड़ताल समाप्त करने की विधिवत घोषणा किया.
वहीं हड़ताल समाप्त होने के मौके पर सीएस डॉ हेंब्रम ने कहा कि एनआरएचएम कर्मियों के द्वारा स्वास्थ्य सेवा में अहम योगदान दिया जाता रहा है. हड़ताल के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर चलायी जा रही अभियान भी प्रभावित हुआ है. हड़ताल समाप्ती के मौके पर तुहीन बनर्जी, दीपक कुमार, सतीश तिर्की,सुधांशु चंद्र दास, फिलोमिना टुडू, राजेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




