मुर्गाडांगा में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू

हिरणपुर. मुर्गाडांगा गाँव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार से तीन दिवसीय 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ.
हिरणपुर. मुर्गाडांगा गाँव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार से तीन दिवसीय 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ. हरिनाम संकीर्तन का ग्राम समिति मुर्गाडांगा की ओर से की गयी. हरिनाम संकीर्तन 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक होगी, जिसमें झारखंड और पश्चिम बंगाल के 6 कीर्तन संप्रदाय के लोग रहेंगे. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला से लक्खी प्रिया पॉल, संतना मंडल, पुजा मंडल की ओर से कीर्तन किया जा रहा है. वहीं कीर्तन के समाप्ति के बाद 14 अप्रैल को कुंजभंग एवं धूलट के साथ महाप्रसाद वितरण किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल, सचिव मनोज मंडल, मोतीलाल सिंह, श्याम मंडल आदी अहम भूमिका निभा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




