ग्रामीणों ने एमओ से की धक्का-मुक्की

पाकुड़. सदर प्रखंड के कालीदासपुर पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीकांत पाल के साथ धक्का-मुक्की की. धक्का मुक्की करने वाले ग्रामीण एमओ श्री पाल पर अनाज वितरण में लापरवाही बरतने वाले डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक कालीदासपुर पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण शनिवार को […]
पाकुड़. सदर प्रखंड के कालीदासपुर पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीकांत पाल के साथ धक्का-मुक्की की. धक्का मुक्की करने वाले ग्रामीण एमओ श्री पाल पर अनाज वितरण में लापरवाही बरतने वाले डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक कालीदासपुर पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण शनिवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्री पाल से राशन डीलर के खिलाफ की गयी शिकायत के विरुद्ध की गयी कार्रवाई की जानकारी मांगी. जब प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा ग्रामीणों को यह बताया गया कि राशन डीलर के विरुद्ध की गयी जांच रिपोर्ट जिला आपूर्ति पदाधिकारी को समर्पित की गयी है, तो इतना सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये और उन्हें बंधक बना कर पैदल समाहरणालय ले गये. समाहरणालय के निकट प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की भी की गयी. मामले की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से एमओ को मुक्त कराया. उक्त मामले को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्री पाल ने बताया कि ग्रामीण हमारे ऊपर डीलर के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने का दवाब बना रहे थे और जब हमने ऐसा करने से इंकार किया तो मेरे साथ धक्का-मुक्की की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




