ओके ::विवाहिता का शव बरामद

फरक्का. सुती थाना क्षेत्र के नीमतित्ता पूर्वी रेलवे स्टेशन के पास से एक 22 वर्षीय युवती का कटा हुआ शव मिला है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर अस्पताल भेज दिया. रेलवे पुलिस ने बताया कि मृत महिला की पहचान शिल्पी […]
फरक्का. सुती थाना क्षेत्र के नीमतित्ता पूर्वी रेलवे स्टेशन के पास से एक 22 वर्षीय युवती का कटा हुआ शव मिला है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर अस्पताल भेज दिया. रेलवे पुलिस ने बताया कि मृत महिला की पहचान शिल्पी शील के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया कि मृतका का पति देवाशिष शील सुति थाना के इंद्रोनगर गांव के निवासी हैं. वहीं मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी शिल्पी का मानसिक संतुलन सही नहीं था. वह सुबह से ही घर से लापता थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




