हाइवा ने वृद्धा को कुचला

प्रतिनिधि, पाकुड़मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरनवी गांव के निकट रविवार की सुबह दस बजे हाइवा की चपेट में आने से 70 वर्षीय सुरोधनी बेवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. महिला की मौत की खबर मिलते ही आस पास के सैकड़ों ग्रामीण जाम हो गये और मुआवजा की मांग को लेकर सड़क […]
प्रतिनिधि, पाकुड़मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरनवी गांव के निकट रविवार की सुबह दस बजे हाइवा की चपेट में आने से 70 वर्षीय सुरोधनी बेवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. महिला की मौत की खबर मिलते ही आस पास के सैकड़ों ग्रामीण जाम हो गये और मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. घटना के एक घंटे बाद मालपहाड़ी ओपी की पुलिस पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सुरोधनी बेवा स्नान कर घर जा रही थी. इसी दौरान हाइवा संख्या जेएच 16 ए-3966 ने उसे धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मामले की सूचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य मोहन मंडल, मुखिया कमल पहाडि़या सहित सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गये और सड़क जाम कर दिया. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा का शीशा भी तोड़ दिये. ………फोटो संख्या 1 – सडक जाम करते ग्रामीण.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




