ओके::व्यय प्रेक्षक ने की बैंक अधिकारियों के साथ बैठक, कई निर्देश दिये

Published at :28 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::व्यय प्रेक्षक ने की बैंक अधिकारियों के साथ बैठक, कई निर्देश दिये

प्रतिनिधि, पाकुड़समाहरणालय स्थित सूचना भवन में व्यय प्रेक्षक संदीप सरकार ने बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ शुक्रवार को बैठक की. जिसमें विस चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों का बैंक खाता खोलने, खाते के माध्यम से किये जाने वाले लेन-देन का प्रतिवेदन व्यय कोषांग को देने, एक लाख या इससे अधिक रुपये का लेन-देन होने […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़समाहरणालय स्थित सूचना भवन में व्यय प्रेक्षक संदीप सरकार ने बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ शुक्रवार को बैठक की. जिसमें विस चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों का बैंक खाता खोलने, खाते के माध्यम से किये जाने वाले लेन-देन का प्रतिवेदन व्यय कोषांग को देने, एक लाख या इससे अधिक रुपये का लेन-देन होने पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी को इसकी सूचना देने के निर्देश दिये. बैठक में श्री सरकार ने शाखा प्रबंधकों को प्रत्याशियों या उनके रिश्तेदारों के खातों में अचानक किसी प्रकार के लेन-देन होने पर इसकी सूचना तुरंत देने का निर्देश दिया. उक्त बैठक में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, वनांचल ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक आदि के शाखा प्रबंधक, व्यय कोषांग के पदाधिकारी आदि मौजूद थे. यह जानकारी सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी शकिल अहमद ने दी. ————————————फोटो संख्या 2 – बैठक करते व्यय प्रेक्षक संदीप सरकार.फोटो संख्या 3 – मौजूद बैंकों के शाखा प्रबंधक.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola