ओके ::::::: तीसरे दिन पाकुड़ से चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Published at :28 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :::::::   तीसरे दिन पाकुड़ से चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

फोटो संख्या 22 – नामांकन परचा दाखिल करते भाजपा के लिट्टीपाड़ा प्रत्याशी साइमन मरांडी.फोटो संख्या 11 – नामांकन परचा दाखिल करते झाविमो के महेशपुर प्रत्याशी मिस्त्री सोरेन.फोटो संख्या 10 – लिट्टीपाड़ा से निर्दलीय परचा दाखिल करते प्रमुख वकिल वेसरा.संवाददाता. पाकुड़भाजपा व झाविमो के एक-एक एवं दो निर्दलीय ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष किया नामांकनमुख्य द्वार […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 22 – नामांकन परचा दाखिल करते भाजपा के लिट्टीपाड़ा प्रत्याशी साइमन मरांडी.फोटो संख्या 11 – नामांकन परचा दाखिल करते झाविमो के महेशपुर प्रत्याशी मिस्त्री सोरेन.फोटो संख्या 10 – लिट्टीपाड़ा से निर्दलीय परचा दाखिल करते प्रमुख वकिल वेसरा.संवाददाता. पाकुड़भाजपा व झाविमो के एक-एक एवं दो निर्दलीय ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष किया नामांकनमुख्य द्वार पर वाहन रोकने से नाराज दिखे साइमन मरांडीप्रतिनिधि, पाकुड़ जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए किये जा रहे नामांकन के तीसरे दिन चार प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष शुक्रवार को नामांकन परचा दाखिल किया. पाकुड़ विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी गंदुर उरांव के समक्ष निर्दलीय दिगंबर साह, महेशपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी रामकुमार मंडल के समक्ष झाविमो के मिस्त्री सोरेन एवं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज के समक्ष भाजपा प्रत्याशी साइमन मरांडी तथा निर्दलीय प्रत्याशी वकिल वेसरा ने नामांकन परचा दाखिल किया. साइमन मरांडी ने दो सेटों में अपने प्रस्तावक दिनेश मुर्मू एवं सरबजीत सिंह के अलावे उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शंभुनाथ त्रिवेदी, मिस्त्री सोरेन ने एक सेट में प्रस्तावक सफिक अंसारी की मौजूदगी में नामांकन परचा दाखिल किया. दोनों निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा एक-एक सेट में परचा दाखिल किया गया. नामांकन दाखिल करने के उपरांत श्री मरांडी ने कहा कि विकास एवं राज्य में स्थायी सरकार के मुद्दे को लेकर वे मतदाता के बीच जायेंगे. वहीं मिस्त्री सोरेन ने कहा कि भय, भूख व भ्रष्टाचार से मुक्ति एवं क्षेत्र के बेहतर विकास के मुद्दे पर वे मतदाता से अपने पक्ष में मतदान की अपील करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola