पाकुड़ में पत्थर खदान में दबकर तीन मजदूरों की मौत

– मिट्टी धंसने के कारण घटी घटना- मृतक मजदूर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बीचपहाड़ी गांव के – सभी मजदूर आदिम जनजाति पहाडि़या- घटना के बाद खदान छोड़कर भागे मालिक व मजदूर फोटो संख्या 3 – जेसीबी मशीन से दबे मजदूरों का शव निकाला गया.संवाददाता, पाकुड़जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत पीपलजोड़ी पाकुड़ ब्लैक स्टोन के पत्थर […]
– मिट्टी धंसने के कारण घटी घटना- मृतक मजदूर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बीचपहाड़ी गांव के – सभी मजदूर आदिम जनजाति पहाडि़या- घटना के बाद खदान छोड़कर भागे मालिक व मजदूर फोटो संख्या 3 – जेसीबी मशीन से दबे मजदूरों का शव निकाला गया.संवाददाता, पाकुड़जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत पीपलजोड़ी पाकुड़ ब्लैक स्टोन के पत्थर खदान में मिट्टी में दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गयी. घटना बुधवार सुबह 8.30 बजे की है. खबर है कि मजदूर 22 वर्षीय बग्गा पहाडि़या, 26 वर्षीय मग्गा पहाडि़या एवं 23 वर्षीय बग्गा पहाडि़या पत्थर व्यवसायी दिलीप सिंह के पत्थर खदान में पत्थर तोड़ रहे थे और अचानक ऊपर से मिट्टी धंसने से वे लोग दब गये. तीनों आदिम जनजाति पहाडि़या मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद खदान मालिक सहित अन्य मजदूर भाग गये. मामले की सूचना आसपास के खदानों के मजदूरों द्वारा मालपहाड़ी ओपी प्रभारी को दी गयी. थाना प्रभारी महेश प्रसाद सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस द्वारा जेसीबी मशीन के सहारे मजदूरों का शव निकाला गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. मृतक सभी मजदूर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सुदूरवर्ती बीचपहाड़ी गांव के निवासी बताये जाते हैं. समाचार भेजे जाने तक घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है. घटनास्थल पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कौशल ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है. पत्थर खदान में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर किये गये इंतजामों की भी जांच की जायेगी और खदान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




