ओके....तीन प्रखंडों के प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रतिनिधि, पाकुड़ हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा एवं अमड़ापाड़ा के प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय, हरिणडांगा उच्च विद्यालय एवं केकेएम कॉलेज में मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया. संबंधित प्रखंडों के मास्टर ट्रेनरों के अलावे जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनर ललित कुमार, अरूप दास, प्रमोद कुमार, सुमन कुमार, मिथलेश कुमार, कृष्ण कुमार एवं चंचल प्रसाद सिन्हा ने […]
प्रतिनिधि, पाकुड़ हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा एवं अमड़ापाड़ा के प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय, हरिणडांगा उच्च विद्यालय एवं केकेएम कॉलेज में मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया. संबंधित प्रखंडों के मास्टर ट्रेनरों के अलावे जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनर ललित कुमार, अरूप दास, प्रमोद कुमार, सुमन कुमार, मिथलेश कुमार, कृष्ण कुमार एवं चंचल प्रसाद सिन्हा ने मतदान कर्मियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों की जानकारी दी. प्रशिक्षण के दौरान इवीएम से वोटिंग कराने, इवीएम सील करने, मॉक पोल कराने आदि की जानकारी दी गयी. मास्टर ट्रेनरों ने मतदान के दौरान इवीएम में आयी गड़बड़ी को ठीक करने के बारे में भी बताया. आयोजित प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारियों के अलावे पी वन, पी टू व पी थ्री में शामिल कर्मियों ने हिस्सा लिया. …………………फोटो संख्या 25- प्रशिक्षण में भाग लेते प्रतिनियुक्त मतदान कर्मी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




