तिलभिटा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में एनआइए की टीम ने मारा छापा

पाकुड़ : एनआइए की टीम ने सोमवार को जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत तिलभिटा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में छापा मारा. छापेमारी के दौरान एनआइए की टीम में शामिल अधिकारियों ने वर्द्धमान बम विस्फोट की घटना के मामले में संदिग्ध मो सलाउद्दीन के बैंक खाते की घंटों जांच की. टीम में शामिल अधिकारियों ने बैंक […]
पाकुड़ : एनआइए की टीम ने सोमवार को जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत तिलभिटा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में छापा मारा. छापेमारी के दौरान एनआइए की टीम में शामिल अधिकारियों ने वर्द्धमान बम विस्फोट की घटना के मामले में संदिग्ध मो सलाउद्दीन के बैंक खाते की घंटों जांच की.
टीम में शामिल अधिकारियों ने बैंक कर्मियों एवं अधिकारियों से भी घंटों पूछताछ की. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनआइए की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि मो सलाउद्दीन के बैंक खाते में बांग्लादेश या किसी आतंकवादी संगठन द्वारा पैसे तो नहीं भेजे गये.
यहां उल्लेखनीय है कि नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में एनआइए की टीम ने संग्रामपुर पंचायत के रानीपुर गांव में छापेमारी कर मो सलाउद्दीन एवं जहांगीर शेख को हिरासत में लिया था. पांच दिनों की पूछताछ के बाद सलाउद्दीन एवं जहांगीर को छोड़ दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




