झामुमो ने की विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा

फोटो संख्या 25- बैठक को संबोधित करते झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव.दर्जनों कांग्रेसीयों ने थामा झामुमो का दामन.प्रतिनिधि, महेशपुरप्रखंड मुख्यालय के मिलन मार्केट में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोरचा की जिला कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने की. इस दौरान दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हुए. सभी […]
फोटो संख्या 25- बैठक को संबोधित करते झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव.दर्जनों कांग्रेसीयों ने थामा झामुमो का दामन.प्रतिनिधि, महेशपुरप्रखंड मुख्यालय के मिलन मार्केट में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोरचा की जिला कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने की. इस दौरान दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हुए. सभी का प्रो श्री मरांडी ने स्वागत किया. जिला कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गयी और प्रत्येक बूथ कमेटी को मजबूत बनाने के अलावा राज्य सरकार के 14 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों को लोगों को बताने और पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रो स्टीफन मरांडी, सांसद विजय हांसदा, जिला सचिव समद अली, अजीजुल इसलाम, शाहिद इकबाल, मनोज भगत, मंटू भगत, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद, महिला मोरचा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




