डीइओ ने की प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक

Published at :20 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
डीइओ ने की प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक

पांच जनवारी को होगी राष्ट्रीय विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनीशिक्षक पुरस्कार फोल्डर शीघ्र करें जमाप्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय स्थित पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय सभी कोटि के उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ गुरुवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने की. इसमें जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी की […]

विज्ञापन

पांच जनवारी को होगी राष्ट्रीय विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनीशिक्षक पुरस्कार फोल्डर शीघ्र करें जमाप्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय स्थित पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय सभी कोटि के उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ गुरुवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने की. इसमें जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी की जानकारी प्रधानाध्यपकों को दी गयी. साथ ही विषय आधारित प्रदर्शनी छात्र छात्राओं से तैयार करा कर पांच जनवरी को आयोजित प्रदर्शनी में भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा शिक्षक पुरस्कार फोल्डर पर चर्चा की गयी व प्रधानाध्यापकों को अपने अपने विद्यालयों के उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले शिक्षकों के कार्यकलाप से संबंधित फोल्डर शीघ्र जमा करने के निर्देश दिये गये. बैठक में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा आयोजित होने वाली पुस्तक मेला/विज्ञान प्रदर्शनी पर भी चर्चा की गयी. मौके पर रोशन मुर्मू, पुलोक मित्रा, कौशर कबीर आदि थे…………….फोटो संख्या 10- बैठक को संबोधित करते डीइओ बालेश्वर सहनी.फोटो संख्या 11 – मौजूद उच्च विद्यालयों के हेडमास्टर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola