ओके::एसडीओ ने की एमसीएमसी कमेटी की बैठक , कहा

Published at :19 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::एसडीओ ने की एमसीएमसी कमेटी की बैठक , कहा

–पेड न्यूज के बारे में दी गयी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रतिनिधि, पाकुड़निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज की अध्यक्षता में बुधवार को एमसीएमसी कमेटी की बैठक हुई. जिसमें प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों ने हिस्सा लिया. उक्त बैठक में एसडीओ द्वारा पेड न्यूज के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी और इससे बचने […]

विज्ञापन

–पेड न्यूज के बारे में दी गयी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रतिनिधि, पाकुड़निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज की अध्यक्षता में बुधवार को एमसीएमसी कमेटी की बैठक हुई. जिसमें प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों ने हिस्सा लिया. उक्त बैठक में एसडीओ द्वारा पेड न्यूज के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी और इससे बचने के निर्देश मीडिया कर्मियों को दिये. बैठक में पेड न्यूज का मामला सामने आने पर इसकी रिपोर्ट एमसीएमसी कमेटी को रिपोर्ट करने तथा समाचार से संबंधित कतरन के साथ नोटिस, संबंधित प्रत्याशी को भेजने का खर्च प्रत्याशी के अकाउंट के बारे में बताया गया. एसडीओ ने बताया कि पेड न्यूज छपने के 48 घंटे के अंदर संबंधित प्रत्याशियों को रिपोर्ट की जायेगी. 72 घंटे के अंदर प्रत्याशी द्वारा जवाब नहीं देने पर कमेटी द्वारा इसकी रिपोर्ट व्यय प्रेक्षक को दी जायेगी. एसडीओ ने बताया कि नामांकन की तिथि से पेड न्यूज पर कार्रवाई की जायेगी.—————————————————फोटो संख्या 7- बैठक में भाग लेते मीडिया कर्मी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola