बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में झामुमो ने गिनायी सरकार की उपलब्धि

प्रतिनिधि, पाकुड़मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित केकेएम कॉलेज मैदान में झारखंड मुक्ति मोरचा का बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावे राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा, स्थानीय विधायक अकिल अख्तर, लिट्टीपाड़ा झामुमो प्रत्याशी डॉ अनिल मुर्मू, महेशपुर के प्रत्याशी प्रो स्टीफन मरांडी के अलावे जिला परिषद […]
प्रतिनिधि, पाकुड़मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित केकेएम कॉलेज मैदान में झारखंड मुक्ति मोरचा का बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावे राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा, स्थानीय विधायक अकिल अख्तर, लिट्टीपाड़ा झामुमो प्रत्याशी डॉ अनिल मुर्मू, महेशपुर के प्रत्याशी प्रो स्टीफन मरांडी के अलावे जिला परिषद उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, सदस्य हाजीकुल आलम, प्रो. अशोक यादव, शाहीद इकबाल, समद अली आदि मौजूद थे. बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद श्री हांसदा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में झामुमो की पूर्ण बहुत से जीत होगी और राज्य में नया सूरज उगेगा. वहीं प्रो स्टीफन मरांडी ने कहा कि राज्य अलग होने के बाद दस साल तक भाजपा ने सरकार चलाया और राज्य की संपत्ति को बेच खाया. वहीं स्थानीय विधायक अकिल अख्तर ने कहा कि राज्य मे हेमंेत की सरकार ने गरीबों के लिए अनाज, वस्त्र के अलावे कई योजना दी है और आने वाले समय में हेमेंत की सरकार बनी तो राज्य के लोग भूखे नहीं मरेंगे. सम्मेलन में मंच संचालन की भूमिका जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने निभायी. वहीं सम्मेलन को सफल बनाने में हाजी सेराजुल शेख, मंटू भगत, मनोज भगत, शाहीन परवेज, अब्दुल अदूद, फारूक शेख, नूर आलम, कौशर आलम, इसहाक अंसारी, मनोज ठाकुर, हाजी तनवीर, आलम अंसारी, महबूम आलम आदि ने सक्रिय भूमिका निभाया.———————————————–फोटो संख्या 8- मंचासीन झामुमो के नेतागण.फोटो संख्या 9- मौजूद कार्यकर्ता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




