आंगनबाड़ी सेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली

फोटो संख्या 10- रैली निकालती सेविकाएं.प्रतिनिधि, पाकुडि़याबाल विकास परियोजना ने शुक्रवार को प्रखंडस्तरीय आंगनबाड़ी सेविका एवं स्वयं सहायता समूहों की गोष्ठी सीडीपीओ हेलेना हांसदा की अध्यक्षता में हुई. इसमें मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने को लेकर विशेष चर्चा की गयी. सीडीपीओ हेलेन हांसदा ने कहा कि 30 नवंबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मतदाता […]
फोटो संख्या 10- रैली निकालती सेविकाएं.प्रतिनिधि, पाकुडि़याबाल विकास परियोजना ने शुक्रवार को प्रखंडस्तरीय आंगनबाड़ी सेविका एवं स्वयं सहायता समूहों की गोष्ठी सीडीपीओ हेलेना हांसदा की अध्यक्षता में हुई. इसमें मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने को लेकर विशेष चर्चा की गयी. सीडीपीओ हेलेन हांसदा ने कहा कि 30 नवंबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें अंागनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत लाभुक के अभिभावकों, विभिन्न महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों एवं सभी ग्रामीणों को मतदान के दिन मताधिकार का शत प्रतिशत प्रयोग करने के लिये प्रेरित करने का निर्देश दिया. महिला प्रसार पदाधिकारी सुमती हेंब्रम एवं पर्यवेक्षिक निर्मला हेंब्रम ने भी शत प्रतिशत मतदान तथा व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया. वहीं गोष्ठी के बाद सभी सेविकाओं व समूह की महिलाओं ने पाकुडि़या बाजार में मतदाता जागरूकता रैली निकाली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




