ओके... मीनाबाजार टीम ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट

Published at :10 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... मीनाबाजार टीम ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट

प्रतिनिधि, पाकुड़सदर प्रखंड के चापाडांगा में छतीस विलाम क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल सोमवार को हुआ. फाइनल मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बाबूधन मुर्मू व प्रमुख राम सिंह टुडू ने किया. फाइनल मैच पाकुड़ मीना बाजार व मिलोअ मोयाम क्लब नुरडीह के बीच हुआ. जिसमें एक गोल […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़सदर प्रखंड के चापाडांगा में छतीस विलाम क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल सोमवार को हुआ. फाइनल मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बाबूधन मुर्मू व प्रमुख राम सिंह टुडू ने किया. फाइनल मैच पाकुड़ मीना बाजार व मिलोअ मोयाम क्लब नुरडीह के बीच हुआ. जिसमें एक गोल से पाकुड़ मीनाबाजार फुटबॉल टीम ने जीत हासिल की. विजेता टीम को 25 हजार व उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये बतौर पुरस्कार मुख्य अतिथियों द्वारा दिया गया. टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका मार्टिन मरांडी, जोनेस हांसदा एवं रिचर्ड टुडू ने निभायी. टूर्नामेंट को सफल बनाने में क्लब के परमेश्वर तूरी, विकास गोंड, डब्लु तुरी, मिस्टर तुरी, मिस्त्री मरांडी आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी. आयोजित टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था. ………………………फोटो संख्या 17- खिलाडि़यों का अभिवादन करते जिप सदस्य बाबूधन मुर्मू.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola