सड़क निर्माण कार्य में विवाद, दो गुटों में बमबाजी

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शाहपुर कब्रिस्तान के निकट बन रही पीसीसी सड़क में हुए विवाद को लेकर लेकर दो गुटों में मारपीट व बमबाजी हुई. इसमें एनामुल, युसुफ अख्तर, मोजीबुल शेख व मोमीन शेख जख्मी हो गया. एनामुल के लिखित बयान पर थाने में कांड संख्या 136/13 के तहत साकीम शेख, जियाउल रहमान, […]
पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शाहपुर कब्रिस्तान के निकट बन रही पीसीसी सड़क में हुए विवाद को लेकर लेकर दो गुटों में मारपीट व बमबाजी हुई. इसमें एनामुल, युसुफ अख्तर, मोजीबुल शेख व मोमीन शेख जख्मी हो गया.
एनामुल के लिखित बयान पर थाने में कांड संख्या 136/13 के तहत साकीम शेख, जियाउल रहमान, हबीबुल शेख, मोदीन शेख, गफार शेख, असमाउल शेख जमीनदार शेख को नामजद आरोपित बनाया है. वहीं दूसरी पक्ष के मोजीबुल शेख के लिखित बयान पर कांड संख्या 137/13 दर्ज कर बासीफ शेख, ऐना शेख, जहांगीर शेख, नाकीर शेख, आखिर शेख को आरोपित बनाया गया है. घटना रविवार को दिन के 1.30 बजे की बतायी जाती है.
थाना प्रभारी रामविशुन पासवान ने बताया कि पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर दोनों ओर से मारपीट व बमबाजी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




