जिले में 15,272 छात्र-छात्राओं को मिलेगी निशुल्क साइकिल

पाकुड़ नगर. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय साइकिल वितरण, अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई.
पाकुड़ नगर. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय साइकिल वितरण, अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. बैठक में कक्षा आठ में अध्ययनरत एसटी, एससी, पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 15,272 छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी. परियोजना निदेशक, आइटीडीए सह जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का ने यह प्रस्ताव समिति के समक्ष रखा था, जिसे अनुमोदन प्रदान किया गया. उपायुक्त ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी. उनकी पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी. बैठक में डीडीसी महेश कुमार संथालिया, एसी जेम्स सुरीन, डीइओ अनीता पुरती, डीएसइ नयन कुमार, एडीपीओ पीयूष कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










