बरहेट/महेशपुर : झामुमो नहीं चाहता शिक्षित व सक्षम हो आदिवासी समाज : रघुवर दास

बरहेट/मिर्जाचौकी/पाकुड़/महेशपुर : संताल परगना की तीनों सीट फतह करने के लिए सीएम रघुवर दास पिछले तीन दिनों से धुआंधार जनसभाएं कर रहे हैं. सोमवार को सीएम ने राजमहल लोस क्षेत्र में बरहेट, मिर्जाचौकी, पाकुड़ और महेशपुर में सभा को संबोधित किया और भाजपा के लिए वोट मांगा. सीएम रघुवर दास ने मिर्जाचौकी की सभा में […]
बरहेट/मिर्जाचौकी/पाकुड़/महेशपुर : संताल परगना की तीनों सीट फतह करने के लिए सीएम रघुवर दास पिछले तीन दिनों से धुआंधार जनसभाएं कर रहे हैं. सोमवार को सीएम ने राजमहल लोस क्षेत्र में बरहेट, मिर्जाचौकी, पाकुड़ और महेशपुर में सभा को संबोधित किया और भाजपा के लिए वोट मांगा. सीएम रघुवर दास ने मिर्जाचौकी की सभा में कहा कि लोकसभा चुनाव देश की तकदीर का फैसला करेगा कि किसके नेतृत्व में भारत विकसित होगा.
देश में मजबूत व स्थिर सरकार बनाने के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है. उन्होंने कहा कि 70 वर्षों के कांग्रेस के शासन काल में गरीबों के जीवन में कोई बदलाव नहीं आया. 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनके जीवन में बदलाव लाया. इस सरकार ने हर गरीब का बैंक में खाता खोला. गरीबों के घर में शौचालय, पक्का मकान बनाया. इलाज की लिए बीमा योजना का लाभ दिया. विधवा बहन व दिव्यांगों को पहले छह सौ रुपये पेंशन मिलती थी, हमारी सरकार ने उन्हें एक हजार रुपये दिलाया.
हेमंत ने खरीदी पतना में जमीन
बरहेट में सीएम ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी नहीं चाहता कि आदिवासी समाज शिक्षित, जागरूक व सक्षम हो सके. उनके गांव में विकास हो.
झामुमो के हेमंत सोरेन खुद ही एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर आदिवासियों की जमीन हड़पने का काम कर रहे हैं. एक्ट का उल्लंघन करते हुए पतना में जमीन खरीदी. इसके अलावा 500 करोड़ रुपये की आदिवासियों की जमीन हड़प ली. एक ही दिन में छह-छह रजिस्ट्री करायी. भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों को स्वीकार करती है, लेकिन सभी में राष्ट्रीयता की भावना रहनी चाहिए. यह चुनाव राष्ट्रीयता व राष्ट्र विरोधियों के बीच हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




