सब-वे निर्माण को हरी झंडी

पाकुड़ : वर्षो से पाकुड़ शहरवासियों का सब-वे निर्माण की मांग अब पुरी हो रही है. क्योंकि सीनियर डीइएनफोन जयप्रकाश यादव ने पाकुड़ स्टेशन के निरीक्षण के क्रम में हरी झंडी दिखा दी है. उक्त जानकारी इस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर एसोसिएशन पाकुड़ के सचिव राणा शुक्ला ने दी. श्री शुक्ला ने बताया कि पाकुड़ रेलवे […]
पाकुड़ : वर्षो से पाकुड़ शहरवासियों का सब-वे निर्माण की मांग अब पुरी हो रही है. क्योंकि सीनियर डीइएनफोन जयप्रकाश यादव ने पाकुड़ स्टेशन के निरीक्षण के क्रम में हरी झंडी दिखा दी है. उक्त जानकारी इस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर एसोसिएशन पाकुड़ के सचिव राणा शुक्ला ने दी. श्री शुक्ला ने बताया कि पाकुड़ रेलवे स्टेशन फाटक पर इस वर्ष से सब-वे निर्माण कार्य आरंभ हो जायेगा.
इसके लिए सीनियर डीइएनफोर जयप्रकाश यादव ने विस्तृत वार्ता हुई है. उन्होंने कहा कि टेंडर की सारी प्रक्रियाएं 35 दिनों में पूरी की जायेगी तथा सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में पाकुड़ रेलवे फाटक में सब-वे निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा.
अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा सब-वे.
लगभग चार करोड़ से बनने वाले सब-वे पूरी तरह अत्याधुनिक तकनीक से लैस रहेगा. श्री शुक्ला ने बताया कि सब-वे के एप्रोच पथ के दोनों ही छोरों पर छतदारनुमा होगा जिससे पानी प्रवेश नहीं कर पायेगा. सब-वे में बिजली की व्यवस्था चकाचक रहेगा.
झारखंड सरकार एवं रेल सरकार का रहेगा पार्टनरशिप.
सब-वे निर्माण में रेल सरकार एवं झारखंड सरकार के बीच गत वर्ष वार्ता किया गया था. निर्माण में आधी राशि राज्य सरकार एवं आधी राशि रेल सरकार वहन कर रही है.
सब-वे निर्माण का टेंडर निकाला जायेगा- डीआरएम. पूर्व रेलवे हावड़ा के मंडल रेल प्रबंधक अनिवार्ण दत्ता ने दूरभाष पर बताया कि पाकुड़ रेलवे फाटक में सब-वे निर्माण के टेंडर निकाला जायेगा. उसके पश्चात ही कार्य शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




