बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों में काफी रोष देखा जा रहा

पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है. दिन-प्रतिदिन बिजली की स्थिति काफी खराब रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर जिले के पावर सब स्टेशन में रात्रि के समय […]
पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है. दिन-प्रतिदिन बिजली की स्थिति काफी खराब रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर जिले के पावर सब स्टेशन में रात्रि के समय कम मेगावाट बिजली मिलने के कारण क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है. विभाग के सूत्रों की माने तो क्षेत्र में नियमित रूप से बिजली आपूर्ति की जाती है. परंतु क्षेत्र में लगे बिजली के तार व पोल में आये दिन छोटी-मोटी समस्या उत्पन्न हो जाने के कारण क्षेत्र में बिजली बाधित होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




