7 व 8 को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे डीआरडीए के कर्मी डीडीसी को सौंपा ज्ञापन
Updated at : 06 Jun 2018 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सेवा संघ के आह्वान पर जिले के ग्रामीण विकास अभिकरण में कार्यरत पदाधिकारी व कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन को लेकर सात व अाठ जून को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. मंगलवार को उपविकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद को कर्मियों ने ज्ञापन सौंप कर जानकारी दी. संतोष कुमार सिन्हा, जयप्रकाश […]
विज्ञापन
पाकुड़ : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सेवा संघ के आह्वान पर जिले के ग्रामीण विकास अभिकरण में कार्यरत पदाधिकारी व कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन को लेकर सात व अाठ जून को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. मंगलवार को उपविकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद को कर्मियों ने ज्ञापन सौंप कर जानकारी दी.
संतोष कुमार सिन्हा, जयप्रकाश महतो, अजय कुमार, प्रीति कुमार समेत अन्य ने बताया है कि कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 वर्ष, महंगाई भत्ता, मकान किराया, परिवहन भत्ता, सीपीएफ व वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ झारखंड सरकार के सरकारी सेवकों के भांति दिये जाने, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालयों में नियुक्त पदाधिकारी/कर्मियों को राज्य सरकार के कर्मियों के अनुरूप एक जनवरी 2016 के प्रभाव से सप्तम केंद्रीय पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ दिलाये जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन को लेकर डीआरडीए के पदाधिकारी व कर्मचारी सात व आठ जून को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




