एक लाख लोगों को मिल सकेगा रोजगार

पाकुड़ : पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि को अमड़ापाड़ा नार्थ कोल ब्लॉक में कोयला खनन पट्टा की स्वीकृति के लिए आवंटित कराया गया था. उक्त संविदा का आज निष्पादन कर दिया गया है. उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने सोमवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरेपोरेशन को […]
पाकुड़ : पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि को अमड़ापाड़ा नार्थ कोल ब्लॉक में कोयला खनन पट्टा की स्वीकृति के लिए आवंटित कराया गया था. उक्त संविदा का आज निष्पादन कर दिया गया है. उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने सोमवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरेपोरेशन को 30 सालों तक कोयला खनन को लेकर खनन पट्टा दिया गया है. पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को सीटीओ प्राप्त हो जाने के बाद कोल ब्लॉक में कोयला उत्खनन कार्य शुरू हो जायेगा. कोल ब्लॉक शुरू हो जाने से क्षेत्र के एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. क्षेत्र से लोगों का पयालन भी बंद होगा.
गौरतलब है कि बीते एक अप्रैल 2015 से कोल ब्लॉक में कोयला उत्खनन कार्य बंद पड़ा था. कोल ब्लॉक बंद हो जाने से क्षेत्र में भूखमरी की स्थित आ गयी थी. कोल ब्लॉक शुरू हो जाने से लोगों को इन समस्याओं से निजात मिलेगा. मौके पर डीडीसी जगत नारायण प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार तिवारी, जिला खनन पदाधिकारी उत्तम कुमार विश्वास, भाजपा नेत्री सह इलामी पंचायत की मुखिया मिसफिका सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




