पुलिस ने किया महिला का शव बरामद, हत्या का मामला दर्ज

पाकुड़ : जिले के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के बिशनुपर गांव के समीप एक खेत में जमे पानी से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान बाहिरग्राम निवासी रीता देवी 30 वर्ष पति मनोज राजवंशी के रूप में हुई है. स्थानीय ग्रामीणों ने उपरोक्त स्थल में शव पड़े रहने की […]
पाकुड़ : जिले के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के बिशनुपर गांव के समीप एक खेत में जमे पानी से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान बाहिरग्राम निवासी रीता देवी 30 वर्ष पति मनोज राजवंशी के रूप में हुई है. स्थानीय ग्रामीणों ने उपरोक्त स्थल में शव पड़े रहने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी राजकिशोर मिश्रा, थाना के एएसआइ रामाधार प्रसाद ने पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया. मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि मृतका रीता देवी स्वास्थ्य विभाग में सहिया का काम करती थी. सोमवार को किसी मरीजों को सोनाजोड़ी अस्पताल इलाज के लिए ले जाने की बात कह कर वह घर से निकली थी. जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी. परिजनों की ओर से उसकी काफी खोजबीन की गयी लेकिन मृतका का कुछ भी पता नहीं चल पाया था.
इसके बाद मंगलवार को मृतका का शव बिशनपुर गांव में पड़े रहे की सूचना पर उपरोक्त स्थल पर पहुंच कर देखा तो रीता देवी मृत अवस्था में पड़ी मिली. इधर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया में यह हत्या का मामला प्रतीत होता है. पुलिस के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के नियत से शव को तिरपाल में बांध कर बिशनपुर गांव के समीप खेत में फेंक दिया. पुलिस ने परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए मामले की छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




