24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने को लेकर चैंबर के प्रतिनिधिनियों ने सौंपा ज्ञापन

पाकुड़ : चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को झारखंड उर्जा विरतण निगम लिमिटेड रांची के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार के नाम से एक मांग पत्र विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता समीर कुमार को सौंपा है. चैंबर के सचिव संजीव खत्री व संयुक्त सचिव बृजमोहन साहा ने ईई […]
पाकुड़ : चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को झारखंड उर्जा विरतण निगम लिमिटेड रांची के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार के नाम से एक मांग पत्र विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता समीर कुमार को सौंपा है. चैंबर के सचिव संजीव खत्री व संयुक्त सचिव बृजमोहन साहा ने ईई को दिये मांग पत्र में बताया है कि पाकुड़ जिले में बिजली व्यवस्था काफी दयनीय है. पाकुड़ जिले में जब बंगाल से बिजली आपूर्ति की जाती थी तो पाकुड़ के व्यवसायी एवं जनता काफी खुशहाल थे. जब से झारखंड से बिजली आपूर्ति की जा रही है तब से पाकुड़ में आये दिन बिजली आपूर्ति में समस्या उत्पन्न हो रही है. क्षेत्र में नियमित रूप से लोड सेडिंग होने के कारण भी लोगों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है.
जितनी मेगावाट बिजली पाकुड़ जिले को मिलनी चाहिए वह भी नहीं मिल पा रही है. बताया है कि बीते दिनों संताल प्रमंडल बजट पूर्व संगोष्ठी में उर्जा सचिव ने बताया था कि पाकुड़ जिले में 20 से 22 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए 40 मेगावाट बिजली उपलब्ध करा दी गयी है. गर्मी भर लोड सेडिंग कर पिछले दो वर्षों से काम हुआ इसके बावजूद भी सही ढंग से बिजली नहीं मिल रही है और ना ही बिजली बिल में भी कोई सुधार हुआ है. त्रुटिपूर्ण बिलों का भुगतान लोगों को करना पड़ रहा है. प्रतिनिधिमंडल ने पाकुड़ जिले में 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने, मीटर रीडिंग एवं पेमेंट के लिए ऑनस्पॉट व्यवस्था करने, बैंक पासबुक की तरह पेमेंट/मीटर रीडिंग कार्ड उपलब्ध कराये जाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




