मुख्यमंत्री के बयान ‘चोर’ पर मुखिया संघ ने जतायी नाराजगी
Updated at : 29 May 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

मुखिया संघ के सदस्यों की जिला स्तरीय हुई बैठक पाकुड़ : सदर प्रखंड के शहरकोल पंचायत भवन में सोमवार को मुखिया संघ के सदस्यों की जिला स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता शहरकोल पंचायत की मुखिया चत्रिलेखा गोंड ने की. बैठक में मुख्य रूप से राज्य मुखिया संघ के प्रदेश संयोजक विकास महतो, धनबाद जिला मुखिया संघ […]
विज्ञापन
मुखिया संघ के सदस्यों की जिला स्तरीय हुई बैठक
पाकुड़ : सदर प्रखंड के शहरकोल पंचायत भवन में सोमवार को मुखिया संघ के सदस्यों की जिला स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता शहरकोल पंचायत की मुखिया चत्रिलेखा गोंड ने की. बैठक में मुख्य रूप से राज्य मुखिया संघ के प्रदेश संयोजक विकास महतो, धनबाद जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय कुमार महतो, महासचिव मनोज कुमार हाड़ी, सचिव साधु हाजरा मौजूद थे. मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर मुखियाओं के विरुद्ध दिये गये बयान पर मुखिया संघ की ओर से नाराजगी जतायी गयी. बैठक में मौजूद राज्य मुखिया संघ के प्रदेश संयोजक विकास महतो ने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा आदिवासी विकास समिति व ग्रामीण विकास समिति बनाकर ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधियों को बरगलाने का काम कर रही है.
कहा कि मुख्यमंत्री अगर जनप्रतिनिधियों को चोर कह रहे हैं तो वह भी एक जनप्रतिनिधि हैं. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के तीन साल बीत जाने के बाद भी मुखियाओं को अबतक 14 विभाग के 19 बिंदुओं पर अधिकार नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि मुखियाओं के फंड को छीन कर मुख्यमंत्री विकास समिति को देना चाहते हैं. मुखिया के सहयोग से ही सरकार सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को शिखर पर पहुंचाने का काम करती है. मौके पर मुखिया कमल हांसदा, जुगुन हांसदा, अख्यतारा बानो, अफजल हुसैन, मंसारुल हक, लखन हेंब्रम, बहालेन हेंब्रम, सुमी सोरेन आदि मौजूद थे.
मुखिया जिला संघ का हुआ गठन
बैठक में पाकुड़ जिला मुखिया संघ का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चत्रिलेखा गोंड, जिला सचिव कमल हांदसा, सह सचिव राज मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष सुसना मरांडी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सह कोषाध्यक्ष जुगुन हांसदा, सलाहकार जनजंतु सोरेन, हाजी कुल आलम, देना मरांडी, वर्षा हेंब्रम, पोनेंदू सरकार, अनीता मरांडी व सलोनी बेसरा को बनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




