अशोक पासवान बने बरहेट के नये पोस्टमास्टर

Updated at : 23 May 2018 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
अशोक पासवान बने बरहेट के नये पोस्टमास्टर

बरहेट : प्रखंड के बरहेट बाजार स्थित उप डाकघर में नये पोस्टमास्टर के रूप में अशोक पासवान ने मंगलवार को योगदान दिया. नये पोस्टमास्टर का डाक कर्मियों व अभिकर्ताओं ने स्वागत किया. वहीं, निवर्तमान पोस्टमास्टर कुमार सानू के स्थानांतरण पर कर्मचारियों व अभिकर्ताओं ने उन्हें विदाई दी. कुमार सानू को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर […]

विज्ञापन

बरहेट : प्रखंड के बरहेट बाजार स्थित उप डाकघर में नये पोस्टमास्टर के रूप में अशोक पासवान ने मंगलवार को योगदान दिया. नये पोस्टमास्टर का डाक कर्मियों व अभिकर्ताओं ने स्वागत किया. वहीं, निवर्तमान पोस्टमास्टर कुमार सानू के स्थानांतरण पर कर्मचारियों व अभिकर्ताओं ने उन्हें विदाई दी. कुमार सानू को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर विदाई दी गयी. निवर्तमान पोस्ट मास्टर कुमार सानू ने कहा कि कार्य के दौरान उन्हें सहकर्मियों व अभिकर्ताओं का जो सहयोग मिला, उसे भुलाया नहीं जा सकता. मौके पर डाककर्मी सुबल मंडल, रामगोपाल पंडित, बहादुर हांसदा, बंदना देवी, अभिकर्ता स्वर्णलता देवी, संपा दास, दीपा दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola