फरार विस्फोटक सप्लायर कोडरमा से गिरफ्तार

Updated at : 23 May 2018 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
फरार विस्फोटक सप्लायर कोडरमा से गिरफ्तार

पाकुड़ : लंबे समय फरार चल रहा विस्फोटक के मुख्य सप्लायर रवींद्र कुमार पाकुड़ पुलिस के हाथ लगा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के पाकुड़िया थाना में वर्ष 2014 में रवींद्र कुमार पर विस्फोटक सप्लाइ किये जाने का मामला दर्ज हुआ था. उस समय से रवींद्र कुमार फरार चल रहा था. इधर, […]

विज्ञापन

पाकुड़ : लंबे समय फरार चल रहा विस्फोटक के मुख्य सप्लायर रवींद्र कुमार पाकुड़ पुलिस के हाथ लगा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के पाकुड़िया थाना में वर्ष 2014 में रवींद्र कुमार पर विस्फोटक सप्लाइ किये जाने का मामला दर्ज हुआ था. उस समय से रवींद्र कुमार फरार चल रहा था. इधर, कोडरमा पुलिस ने रवींद्र कुमार को कोडरमा से ही दबोचा, जिसकी सूचना मिलने पर न्यायालय की प्रक्रिया पूरी कर रवींद्र कुमार को पाकुड़ पुलिस पाकुड़ ले आयी है.

सूत्रों की मानें तो रवींद्र कुमार से पुलिस विस्फोटक सप्लाइ से संबंधित मामले की जानकारी लेगी. पुलिस का दावा है कि रवींद्र कुमार के पुलिस के हाथ लगने से विस्फोटक सप्लाइ के बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है.

2014 में रवींद्र कुमार पर विस्फोटक सप्लाइ किये जाने का मामला दर्ज हुआ था
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola