गुरुवार को तिरंगा सम्मान यात्रा समारोह 2018

Updated at : 11 May 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
गुरुवार को तिरंगा सम्मान यात्रा समारोह 2018

पाकुड़ : शहर के वीर कुंवर सिंह भवन में श्री सारस्वत स्मृति मंच के तत्वावधान में गुरुवार को तिरंगा सम्मान यात्रा समारोह 2018 का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन मुख्य रूप से मौजूद मुंबई के फिल्म निर्माता पिन्टू दुर्रानी, प्रो मनमोहन मिश्र, तिरंगा यात्रा के संयोजक रामरंजन कुमार सिंह, श्री सारस्वत स्मृति मंच के अध्यक्ष […]

विज्ञापन

पाकुड़ : शहर के वीर कुंवर सिंह भवन में श्री सारस्वत स्मृति मंच के तत्वावधान में गुरुवार को तिरंगा सम्मान यात्रा समारोह 2018 का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन मुख्य रूप से मौजूद मुंबई के फिल्म निर्माता पिन्टू दुर्रानी, प्रो मनमोहन मिश्र, तिरंगा यात्रा के संयोजक रामरंजन कुमार सिंह, श्री सारस्वत स्मृति मंच के अध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम के उपरांत देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

फिल्म निर्माता पिन्टु दुर्रानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा सम्मान यात्रा कार्यक्रम हर व्यक्ति को अहसास कराता है कि सर्वप्रथम हमलोग भारतीय हैं. उन्होंने कहा कि तिरंगा आन-बान और देश की शान है. यह सभी धर्मों, संप्रदायों और जातियों को एक सूत्र में बांधता है. तिरंगा सम्मान यात्रा राष्ट्रीय पहल है, जो देश के हर क्षेत्रों में चल रहा है. कहा कि महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ और झारखंड के लगभग 2570 गांव के लोगों को जागृत करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े बुनियादी समस्या सड़क, बिजली, पानी एवं मूलभूत समस्याओं को समाधान करने की कोशिश करना ही पहली प्राथमिकता है और यही धर्म है.

संपूर्ण जिले में एक समिति का निर्माण किया जाय और श्री सारस्वत स्मृति मंच के माध्यम से जिले के सुदूर गांव तक यह यात्रा चलाया जायेगा. मौके पर मौजूद प्रो मनमोहन मिश्र, तिरंगा यात्रा के संयोजक रामरंजन कुमार सिंह, स्मृति मंच के अध्यक्ष भागीरथ तिवारी सहित अन्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर अपने-अपने विचार रखे. समारोह के दौरान ओपेन स्काई स्मार्ट के बच्चे, डांस ग्रुप के कशिश, पायल , किरण, अगस्ति ग्रुप, सौम्या, जीवन एवं दिशा बजाज आदि कलाकारों की ओर से देश भक्ति गीतों में नृत्य व देश भक्ति गीत प्रस्तुत प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मंत्रमुग्ध कर दिया.

उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित किया गया. जिसमें प्रो मनमोहन मिश्र, प्रो डॉ कृपाशंकर अवस्थी, ज्योतिका घोष, प्रमोद कुमार सिंह, सारिक हयात खान, श्रीराम चटर्जी, विश्वनाथ पंडित, विश्वनाथ भगत, राजीव पांडे, प्रेम भगत, मंटु, काशीनाथ साहा, गुंजन गुप्ता, मोहम्मद अकरम, एलेक्श साम, मदन माधुर्य, नंदलाल रजक, सुतार किस्कू, प्रह्लाद रजक, शिवकुमार मुर्मू, विनय घोष, जयदेव चटर्जी, तपन कुमार घोष का नाम शामिल है.
स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
श्री सारस्वत स्मृति मंच पाकुड़ के तत्वावधान में शहर के थानापाड़ा चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. जिसमें नवीन युग विद्यालय, ओपन स्काई स्मार्ट स्कूल, वथेसडा मिशन स्कूल व बापू शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर शहर के थानापाड़ा, इंदिरा चौक, आंबेडकर चौक का भ्रमण कर वीर कुंवर सिंह भवन पहुंच कर संपन्न हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola