Jharkhand : अब पाकुड़ में दुष्कर्म के बाद नाबालिग को जिंदा जलाया

Updated at : 05 May 2018 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : अब पाकुड़ में दुष्कर्म के बाद नाबालिग को जिंदा जलाया

पाकुड़ : झारखंड के चतरा जिले में गैंगरेप और हत्या का दिल दहला देने वाली घटना के ठीक एक दिन बाद पाकुड़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और जिंदा जलाकर मारने के प्रयास का नया मामला सामने आया है. घटना पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कांकोड़बोना गांव की है. जहां एक नाबालिग के […]

विज्ञापन

पाकुड़ : झारखंड के चतरा जिले में गैंगरेप और हत्या का दिल दहला देने वाली घटना के ठीक एक दिन बाद पाकुड़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और जिंदा जलाकर मारने के प्रयास का नया मामला सामने आया है. घटना पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कांकोड़बोना गांव की है. जहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाकर मारने के प्रयास की घटना सामने आयी है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की अपने मामा के घर रहती थी. घटना के दिन वह घर में अकेली थी. इस बीच गांव के ही एक युवक घर पहुंच कर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया फिर मामला किसी को पता न चले इसके लिए उसे जला कर मारने का प्रयास भी किया. लड़की के शोर मचाने के बाद लड़का वहां से भाग निकला. बाद में ग्रामीणों ने लड़की की शरीर में लगे आग को बुझाया और इसकी जानकारी परिजनों को दी.

इसे भी पढ़ें : चतरा : आठवीं की छात्रा के साथ वीभत्स वारदात, दुष्कर्म के बाद नाबालिग को घर में घुस कर जिंदा जला दिया

लड़की की हालत गंभीर, रेफर

परिजन तुरंत उसे इलाज के लेकर नजदीक के पश्चिम बंगाल स्थित जंगीपुर अस्पताल ले गये. जहां से प्रारंभिक इलाज के बाद लड़की को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. वर्तमान में बच्ची का इलाज पश्चिम बंगाल के ही बहरमपुर में कराया जा रहा है. इधर स्थानीय पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है.

पुलिस ने पीड़िता और परिजनों का लिया बयान

पुलिस ने पीड़ित लड़की व उसके परिजन से भी बयान लिया है. पीड़ित लड़की ने भी पुलिस को युवक द्वारा दुष्कर्म के बाद जलाये जाने की पुष्टि की है. जिसके आधार पर पुलिस कांकोड़बोना के ही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

क्या कहते हैं एसपी

पीड़िता के मुताबिक दुष्कर्म के बाद उसे जलाने का प्रयास किया गया है. इसके आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है. जांच के बाद निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी. दोषी किसी भी हाल में नहीं बचेंगे.
-शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल, एसपी, पाकुड़

चतरा में एक दिन पहले दुष्कर्म के बाद नाबालिग को जिंदा जलाया

चतरा के इटखोरी स्थित कोनी पंचायत के राजा केंदुआ गांव में दुष्कर्म के बाद नाबालिग को जिंदा जलाने की घटना कल शुक्रवार को सामने आयी थी. बताया जाता है कि नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक घन्नू भुइयां ने दुष्कर्म किया. इसके बाद घर में घुसकर केरोसिन छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया. घटना शुक्रवार की है. नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गयी. वह आठवीं कक्षा की छात्रा थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को थाने ले आयी. परिजनों ने कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
नाबालिग के पिता ने बताया कि उनकी बेटी गुरुवार को चचेरी बहन की शादी में शामिल होने बनथु गांव गयी थी. रात करीब आठ बजे घन्नू भुइयां अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसे उठाकर ले गया. सूचना मिलने के बाद हमलोग उसे खोजने निकले. इस बीच रात करीब 11 बजे वह रोती हुई घर की ओर आती दिखी. उसने दुष्कर्म की बात बतायी. इसके बाद शुक्रवार सुबह घटना की सूचना मुखिया तिलेश्वरी देवी व पंचायत समिति सदस्य रंजय भारती को दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola