पाकुड़ में 392 के बजाय 328 जोड़ों को लाभ

पाकुड़ : जिला में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को लेकर वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिला प्रशासन ने कुल 392 जोड़ों को कन्यादान योजना का लाभ दिये जाने का लक्ष्य रखा था. जिसमें 328 लाभुकों के बीच 98 लाख 40 हजार का राशि वितरण किया गया है. जिला को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को लेकर 1 करोड़ 17 […]
पाकुड़ : जिला में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को लेकर वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिला प्रशासन ने कुल 392 जोड़ों को कन्यादान योजना का लाभ दिये जाने का लक्ष्य रखा था. जिसमें 328 लाभुकों के बीच 98 लाख 40 हजार का राशि वितरण किया गया है. जिला को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को लेकर 1 करोड़ 17 लाख 60 हजार रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ था. जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 1 करोड़ 10 लाख 10 हजार व अत्यंत पिछड़ी जाति के लिए 7 लाख 50 हजार रुपये आवंटित किये गये थे.
लक्ष्य से पीछे होने के कारण अब भी विभाग के पास 19 लाख 20 हजार रुपये शेष बचा हुआ है. जिला समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पाकुड़ प्रखंड में 277 आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच 97, हिरणपुर में 125 आंगनबाड़ी केंद्रों में 24, लिट्टीपाड़ा में 169 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 13, अमड़ापाड़ा में 114 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 17, महेशपुर में 306 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 102 तथा पाकुड़िया प्रखंड में 176 आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच 75 जोड़े लाभुकों को योजना का लाभ मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




