किसानों को उन्नत किस्म की खेती के लिए दी गयी जानकारी

Updated at : 03 May 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को उन्नत किस्म की खेती के लिए दी गयी जानकारी

बरहरवा/पतना/बरहेट : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को कृषक कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन प्रमुख रूपा सोरेन, नपं उपाध्यक्ष लोकेश कुशवाहा व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रंजीत साह ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान बीडीओ कुंदन भगत ने किसानों को बेहतर फसल उत्पादन के लिए आवश्यक नाइट्रोजन, फॉसफोरस, पोटास, कैल्सियम, […]

विज्ञापन

बरहरवा/पतना/बरहेट : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को कृषक कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन प्रमुख रूपा सोरेन, नपं उपाध्यक्ष लोकेश कुशवाहा व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रंजीत साह ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान बीडीओ कुंदन भगत ने किसानों को बेहतर फसल उत्पादन के लिए आवश्यक नाइट्रोजन, फॉसफोरस, पोटास, कैल्सियम, मैगनीज, गंधक, जस्ता, तांबा, लौह व बोरॉन आदि तत्व के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इन सभी तत्वों का मिट्टी में होना अति आवश्यक है.

इसकी कमी से फसल के उत्पादन पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इसलिए किसान को समय-समय पर मिट्टी की जांच करवाते रहना चाहिए. सभी किसानों को खेती के साथ-साथ पशुपालन भी करना चाहिए. ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके. पतना प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में भी कृषक कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया. उदघाटन प्रमुख मंझन किस्कू, बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी व नोडल पदाधिकारी सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

नोडल पदाधिकारी ने किसानों से कहा कि सभी किसान अपने-अपने खेतों में मृदा का परीक्षण कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड अवश्य बनवायें. मृदा स्वास्थ्य कार्ड से आपके खेत की रासायनिक पोषक तत्वों की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी मिलती रहेगी. फसल में कौन सा उर्वरक कितनी मात्रा में देना होगा इसकी जानकारी भी मिलेगी. वहीं बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने किसानों को गो-पालन, बकरी पालन, सुकर पालन के बारे में जानकारी दी. कहा कि ग्रामीण अर्थ व्यवस्था में पशुपालन का विशेष महत्व है. गो पालन कर किसान दूध बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं. वहीं बकरी पालन कर अपनी आय में भी वृद्धि कर सकते हैं. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी वहाब अंसारी, प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी संजय कृषण रंजन, हरेंद्र कुमार साहा, संजय मंडल आदि उपस्थि थे.

वहीं बरहेट प्रतिनििध के अनुसार : प्रखंड के प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बरहेट संथाली उत्तरी पंचायत भवन में किसान कल्याण कार्यशाला का एक दिवसीय आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने दीप जलाकर किया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दोगुनी आय के गुर बतलाए. जिसमें किसानों को खेती करने की विभिन्न विधियां बतायी गयी. एक ही भूमि पर 2-3 फसल उगाने तथा उत्तम किस्म के उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीकों एवं मशीनों के उपयोग के साथ-साथ फसलों को लगाए जाने की विधि की विस्तृत जानकारी दी. इसके साथ ही अवसर पर कृषक अंतर मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी उमेश तिर्की, बरहेट अंचलाधिकारी संतोष बैठा, डॉक्टर माया कुमारी, बीटीएम कंचन कुमार सुमन, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कौशलेंद्र कुमार पांडे, प्रखंड कृषि पदाधिकारी महेश मालतो, पशु चिकित्सक सतीश बेसरा एवं सिंगल विंडो सिस्टम के अमित कुमार के अलावे कृषक मित्र व दर्जनों कृषक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola