अवैध खनन : लिट्टीपाड़ा सिमलौंग क्षेत्र के सुरंगों से निकाला जा रहा कोयला, जनवरी से अब तक गयी दो की जान

पाकुड़ : एसडीओ ने अपने सुपुर्द किये गये जांच रिपोर्ट में कहा है कि पूरा इलाका वन विभाग का है. जिस क्षेत्र में खदान बना हुआ है उसमें काफी जंगल है. पूर्व में भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है. इन खदानों को बंद करने की आवश्यकता है. रिपोर्ट में एसडीओ श्री देव […]
पाकुड़ : एसडीओ ने अपने सुपुर्द किये गये जांच रिपोर्ट में कहा है कि पूरा इलाका वन विभाग का है. जिस क्षेत्र में खदान बना हुआ है उसमें काफी जंगल है. पूर्व में भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है. इन खदानों को बंद करने की आवश्यकता है. रिपोर्ट में एसडीओ श्री देव ने कहा है कि यदि जेसीबी से सुरंग को बंद किया जाता है तो जंगल में रास्ता बन जायेगा और इससे माफिया को और भी मौका मिल जायेगा. रास्ता तैयार होने से कोयला व मिट्टी की चोरी की घटना में वृद्धि होगी. कहा है कि खदान को बंद करने के लिए 150 लोगों की आवश्यकता बतायी है. बहरहाल देखना है कि इस बार भी विभाग इस दिशा में कोई ठोस पहल कर पाती है या फिर एक बार महज खानापूर्ति ही करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




