दलीय आधार पर हो रहे चुनाव का भाजपा को मिलेगा लाभ : कमाल

पाकुड़ : वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार ने सभी वर्ग के लिए समान रूप से काम किया है. खास कर अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान को लेकर भी कई योजनाएं चलायी है. जिससे समाज के लोग लाभान्वित भी हुए हैं. उक्त बातें झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन कमाल खान ने मंगलवार को महाराजा होटल पाकुड़ में […]
पाकुड़ : वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार ने सभी वर्ग के लिए समान रूप से काम किया है. खास कर अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान को लेकर भी कई योजनाएं चलायी है. जिससे समाज के लोग लाभान्वित भी हुए हैं. उक्त बातें झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन कमाल खान ने मंगलवार को महाराजा होटल पाकुड़ में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर कहा. उन्होंने कहा कि एमएसडीपी योजना के तहत अल्पसंख्यक छात्रावास राज्य के लगभग सभी जिलों में बनाया गया है.
इसके अलावे कब्रिस्तान घेराबंदी, छात्रवृत्ति, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कन्यादान योजना, लक्ष्मी लाडली योजना, छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण, मदरसा के स्कूलों में सुविधा सहित कई योजनाएं चल रही है. विपक्ष के पास एक भी ऐसा मुद्दा नहीं है, जिसको वह आम जनता के बीच रख सके. ऐसे में केवल गलत बयानबाजी व मुद्दों को उठा कर चल रहे हैं. कहा कि इस बार नगर निकाय चुनाव में विकास के बल पर भाजपा के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.
पहली बार झारखंड में दलीय आधार पर चुनाव हो रहा है और इसका लाभ भाजपा को मिलेगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी से बागी हो कर चुनाव मैदान में जो भी लोग हैं, उन्हें जनता स्वीकार नहीं करेगी. ऐसे लोग चुनाव के दौरान केवल स्वार्थ साधने के लिए होते हैं. वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सोना खान ने भी अपनी बातों को रखते हुए कहा कि सरकार के लगातार प्रयास को मोर्चा के कार्यकर्ता के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं और इसका लाभ भी पार्टी को मिल रहा है. मौके पर जिला अध्यक्ष मंजूर आलम, प्रदेश सदस्य सादेकुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




