लड़की को भगाने के मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

महेशपुर : थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव से 24 फरवरी 2018 को एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस अवर निरीक्षक नागेंद्र चौधरी व अन्य पुलिस बल के साथ सोनारपाड़ा गांव के समीप नाबालिग को […]
महेशपुर : थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव से 24 फरवरी 2018 को एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस अवर निरीक्षक नागेंद्र चौधरी व अन्य पुलिस बल के साथ सोनारपाड़ा गांव के समीप नाबालिग को बरामद कर नामजद अभियुक्त अविनाश हरिजन को गिरफ्तार किया है.
इस मामले में थाने में कांड संख्या 33/18, दिनांक 27/2/18, भादवि की धारा 366(ए) तथा 3/4 पोस्को एक्ट के तहत दर्ज किया गया था. थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त का स्वास्थ्य परीक्षण करा कर पुलिस अभिरक्षा में पाकुड़ चालान किया जा रहा है. पीड़िता के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पाकुड़ भेजने के लिए कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




