शौचालय व आवास निर्माण में तेजी लाने पर जोर

Updated at : 11 Apr 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय व आवास निर्माण में तेजी लाने पर जोर

पाकुड़ : प्रखंड परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को विभिन्न विभागों की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ रोशन कुमार साह ने की. इस दौरान उन्होंने विभागों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की. साथ ही लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से बनाये जा रहे शौचालय कार्य […]

विज्ञापन

पाकुड़ : प्रखंड परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को विभिन्न विभागों की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ रोशन कुमार साह ने की. इस दौरान उन्होंने विभागों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की. साथ ही लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से बनाये जा रहे शौचालय कार्य में तेजी लाने का निर्देश पंचायत की जलसहिया व मुखियाओं को दिया. साथ ही क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया. बीडीओ ने प्रखंड के सभी विद्यालयों में नामांकित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिये जाने की बात कही.

शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालय का निरीक्षण करने तथा इस क्रम में किसी भी शिक्षक की ओर से विद्यालय संचालन में अनियमित बरते जाने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. प्रखंड के सभी पंचायतों में मजदूरों को 100 दिनों का रोजगार दिये जाने व प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य को भी जल्द पूरा करने करने को कहा. मौके पर जेएसएस रामकुमार मंडल, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता महादेव मुर्मू सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सेवक आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola