पाकुड़ /फरक्का : सात लाख के जाली नोट के साथ फरक्का में धराया पाकुड़ का अमिजुद्दीन शेख

Updated at : 03 Apr 2018 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ /फरक्का : सात लाख के जाली नोट के साथ फरक्का में धराया पाकुड़ का अमिजुद्दीन शेख

पश्चिम बंगाल के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती क्षेत्रों में जाली नोटों का कारोबार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. फरक्का थाना पुलिस ने फिर एक बार काफी संख्या में जाली नोट के साथ एक अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. फरक्का थाना प्रभारी उदय शंकर घोष ने गुप्त सूचना के तहत एक सफल […]

विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती क्षेत्रों में जाली नोटों का कारोबार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. फरक्का थाना पुलिस ने फिर एक बार काफी संख्या में जाली नोट के साथ एक अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है.
फरक्का थाना प्रभारी उदय शंकर घोष ने गुप्त सूचना के तहत एक सफल अभियान चला कर फरक्का थाना क्षेत्र के न्यू फरक्का मोड़ के एनएच 34 पथ से सोमवार को सात लाख रुपये जाली नोट के साथ एक अपराधी को पकड़ा है. वहीं एक अन्य अपराधी पुलिस को देख कर भागने में कामयाब रहा. धराये अपराधी की पहचान झारखंड राज्य के पाकुड़ जिले के माणिकपाड़ा निवासी अमिजुद्दीन शेख के रूप में की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola