मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नीतीश को दिया गया

पाकुड़ : शहर के रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में पाकुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें पाकुड़ की चार टीम पाकुड़ ए, पाकुड़ बी, पाकुड़ सी व पाकुड़ डी टीम ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन पतंजलि योग समिति के संजय शुक्ला ने किया. फाइनल मैच […]
पाकुड़ : शहर के रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में पाकुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें पाकुड़ की चार टीम पाकुड़ ए, पाकुड़ बी, पाकुड़ सी व पाकुड़ डी टीम ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन पतंजलि योग समिति के संजय शुक्ला ने किया. फाइनल मैच पाकुड़ ए व पाकुड़ बी टीम के बीच खेला गया. जिसमें पाकुड़ ए के कप्तान आकाश वरुण सिन्हा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकुड़ ए टीम के खिलाड़ी निर्धारित 30 ओवर में मात्र 53 रन पर ही सिमट गयी. पाकुड़ बी टीम की ओर से नीतीश व शिवम ने 3-3, राहुल ने 2 व अभिषेक ने 1 विकेट लिया. 54 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकुड़ बी टीम ने 11.4 ओवर में ही 4 विकेट खो कर लक्ष्य हासिल कर लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नीतीश को दिया गया. वहीं पूरे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभिषेक आनंद को मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार दिया गया. वहीं बेस्ट बोलर के लिए शिवम व बेस्ट विकेट कीपर के लिए अफताब आलम को चुना गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




