एटीएम का शटर डाउन, उपभोक्ता परेशान
Updated at : 13 Mar 2018 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

कहीं सर्वर नहीं कर रहा काम, तो कहीं दो माह से खराब है एटीएम साहिबगंज के कई एटीएम में कैश नहीं पाकुड़ : 24 घंटे सर्विस देने के लिए लगाये गये शहर के अधिकांश एटीएम दिन में भी बंद रहते हैं. कभी बिजली, तो कभी तकनीकी खराबी के कारण लोग इनका उपयोग नहीं कर पाते. […]
विज्ञापन
कहीं सर्वर नहीं कर रहा काम, तो कहीं दो माह से खराब है एटीएम
साहिबगंज के कई एटीएम में कैश नहीं
पाकुड़ : 24 घंटे सर्विस देने के लिए लगाये गये शहर के अधिकांश एटीएम दिन में भी बंद रहते हैं. कभी बिजली, तो कभी तकनीकी खराबी के कारण लोग इनका उपयोग नहीं कर पाते. इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. खास बात यह है कि इस समस्या की ओर बैंक प्रबंधन भी ध्यान नहीं दे रहे हैं. बाहर से तो 24 घंटे सेवाएं देने की बात लिखी होती है, लेकिन जब उपभोक्ता एटीएम मशीन से रुपये निकालने एटीएम में जाता है, तो मशीन खराब होने के कारण एटीएम बंद की तख्ती लगी रहती है या शटर गिरा हुआ रहता है. यह एक दिन की बात नहीं है, बिते एक सप्ताह से यह समस्या बनी हुई है. बैंक प्रबंधन महज मशीन लगवाकर और रकम डालने के लिए ठेका देकर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर लेते हैं,परंतु आये दिन रकम समाप्त हो जाता है.
लोगों की मानें तो शहर के मुख्य मार्ग एसबीआइ मुख्य शाखा के नीचे व भगतपाड़ा स्थित एसबीआइ एटीएम लगभग दो महीने से खराब पड़ा है. शहर के अन्य मार्गों पर स्थित विभिन्न बैंकों के एटीएम अक्सर फेल हो जाते हैं. यही हाल बैंक ऑफ इंडिया का भी है. जहां कालीभसान पोखर के निकट लगभग डेढ़ साल पहले एटीएम लगाया तो गया, परंतु उसे अब तक चालू नहीं किया जा सका है. खास बात तो यह है कि डेढ़ साल से मकान मालिक को भाड़े का भुगतान बैंक सुचारू रूप से कर रही है. बाहर से आने वाले ग्राहकों को रकम निकालने के लिए यहां-वहां चक्कर लगाना पड़ता है.
पर्व-त्योहारों पर तो स्थिति और बुरी हो जाती है. गौरतलब है कि शहर में लगे एटीएम खराब होने से संबंधित बैंकों के उपभोक्ता रुपये निकालने के लिए परेशान हो रहे हैं. संबंधित एटीएम में खराबी रहने के कारण अन्य बैंकों के एटीएम का प्रयोग करना पड़ता है, जिसके एवज उपभोक्ताओं को अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगता है.
क्या कहते हैं उपभोक्ता
पुरानी मशीनें बार-बार खराब हो रही है, इन्हें बदला जाना चाहिए. बताया कि मुख्य शाखा के निकट लगे एटीएम में अक्सर रकम की समस्या बनी रहती है. इसे दूर करने को लेकर बैंक प्रबंधन को ठोस पहल करनी चाहिए.
– अशोक अग्रवाल
शहर के लगभग सारे बैंक के एटीएम का बुरा हाल है. अधिकांश एटीएम बंद या खराब रहते हैं, जिससे हमें बहुत परेशानी उठानी पड़ती है.
-अब्दुल हलीम
एसबीआइ के अधिकांश एटीएम अक्सर खराब रहते हैं. एसबीआइ अपनी सुविधाओं को सुचारु नहीं करेंगी तो हम अपना खाता का स्थानांतरण कर लेंगे.
-पी0 कुमार
बैंक बंद होते ही एटीएम की सुविधा में रुकावट आने लगती है. यह समस्या प्रतिदिन बनी रहती है. बैंक प्रबंधन को इस समस्या का निदान करना चाहिए.
– संजीव कुमार
कहते हैं पदाधिकारी
लिंक फेल होने से उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ती है जो कि उनके बस में नहीं है. कहा कि यथासंभव रकम की सुविधा देने की कोशिश हम करते हैं. कहा कि जल्द ही एटीएम क्लोनिंग को बंद करने के लिए बायोमेट्रिक द्वारा रकम निकलने वाले एटीएम शहर में लगने वाले हैं. इस पर काम किया जा रहा है.
-सपन कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआइ
कहते हैं बैंक ऑफ इंडिया की शाखा प्रबंधक
बैंक शाखा से एटीएम का सही रूप से कनेक्शन नहीं हो पाने के कारण एटीएम का सुचारू रूप से संचालन नहीं हो पा रहा है. बैंक शाखा के नीचे जल्द ही एटीएम लाने की प्रक्रिया चल रही है.
-ज्योत्सना झा, शाखा प्रबंधक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




