पीएफआइ सदस्यों को करें गिरफ्तार

पाकुड़ : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ श्रवण कुमार ने किया. अपराध गोष्ठी के दौरान एसडीपीओ श्रवण कुमार ने थाना प्रभारियों को पीएफआइ के गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिये. साथ ही बीते दिनों मुफस्सिल थाना में पीएफआइ के […]
पाकुड़ : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ श्रवण कुमार ने किया. अपराध गोष्ठी के दौरान एसडीपीओ श्रवण कुमार ने थाना प्रभारियों को पीएफआइ के गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिये. साथ ही बीते दिनों मुफस्सिल थाना में पीएफआइ के कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामले में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाये जाने की बात कही.
एसडीपीओ ने जिले में अपराध व अवैध कारोबार पर अंकुश लगाये जाने, नियमित रूप से जिले के सभी थानों क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाने, थाना में लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने, कुर्की-जब्ती, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित अन्य को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. मौके पर पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी इंदुशेखर झा, लिट्टीपाड़ा प्रभात के पुलिस निरीक्षक रामचंद्र राम, अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक बीके पांडेय, मुफस्सिल थाना प्रभारी संतोष कुमार, मालपहाड़ी ओपी थाना प्रभारी सिद्धनाथ दुबे, हिरणपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विमल कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी मीरा पाल सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




